{"_id":"5bdda5d4bdec2269612ace56","slug":"201541252564-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा चली तो कम हुआ प्रदूषण फिर भी वायु साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा चली तो कम हुआ प्रदूषण फिर भी वायु साफ नहीं
Updated Sat, 03 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हवा चली तो कम हुआ प्रदूषण पर वायु साफ नहीं
फरीदाबाद। बेहद खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रही औद्योगिक नगरी में शनिवार सुबह चली हल्की हवाओं से प्रदूषण का स्तर कम हुआ। वातावरण शुक्रवार की बजाय शनिवार को थोड़ा साफ दिखा। इसके बावजूद वायु की गुणवत्ता खराब ही रही। जिला प्रशासन और संबंधित संस्थाओं ने पानी का छिड़काव करवाया गया, इसका भी असर दिखाई दिया।
औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता बीते एक सप्ताह से बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। शनिवार भोर से हल्की हवाएं चलनी शुरू हुईं तो इसका असर प्रदूषण की मात्रा पर पड़ा। पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की मात्रा वायुमंडल में 302 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गई हालांकि, यह स्तर ज्यादा देर तक नहीं रहा और दोपहर बाद तक इसकी मात्रा 396 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गई। प्रदूषक नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा भी अन्य दिनों के मुकाबले सामान्य स्तर के आसपास ही रही। हवाएं चलने के कारण शनिवार को आसमान में अन्य दिनों के मुकाबले धुंध थोड़ा कम रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मानक के अनुसार, औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता में सुधार तो हुआ है लेकिन अभी भी यह बेहद खराब की श्रेणी में ही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि सभी निर्माण और खनन कार्य रुकवा दिए हैं, कुछ लोग प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य जारी किए हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा गया है।