फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   समाज सेवा का काम कर रहा लायंस क्लब: विपुल गोयल

समाज सेवा का काम कर रहा लायंस क्लब: विपुल गोयल

Sun, 21 Oct 2018 05:36 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
समाज सेवा का काम कर रहा लायंस क्लब: विपुल गोयल

विज्ञापन
समर्पण और सेवा की भावना से दायित्वों का निर्वहन करता है लायंस क्लब
फरीदाबाद। ‘लोगों को संगठित होकर समाजसेवा देश-प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। यह काम लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल समाज में सेवा भावना के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कर रहा है।’ ये बातें उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल कही। उद्योग मंत्री सेक्टर-21डी स्थित समन्वय मंदिर में आयोजित लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल की 37वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्लब ने सदैव समाज के प्रति समर्पण व सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इसके लिए क्लब का प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है। विपुल गोयल ने डेंटल क्लीनिक सेंटर और सिलाई केंद्र का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। क्लब के प्रधान सीएल जैन ने अपने संबोधन में कहा की क्लब ने सभी सदस्यों के सहयोग से पिछले साल कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर काम किया। इस वर्ष भी लायंस क्लब समाज उत्थान के कई कार्य करेगा। इस मौके पर उद्योगपति नवीन सूद, बीआर भाटिया, एचके बत्रा, लायन सुधीर चौधरी, राहुल सिंघल, शिव अग्रवाल, रवि बोहरा, योगेश गुप्ता, एसएम नागपाल, माला गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनिता जैन, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed