फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   201 new cases found and one died in faridabad

फरीदाबाद : जिले में 201 नए मरीज मिले, एक की मौत

Wed, 24 Jun 2020 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
201 new cases found and one died in faridabad
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को 201 नए मरीजों में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की पुष्टि की। जबकि एक मरीज की मौत हो गइ। इसके अलावा 78 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौट गए। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2795 हो चुका है। वहीं, अब तक 65 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 201 नए मामलों की पुष्टि की। सभी मामले कंटेनमेंट क्षेत्र से संबंधित रहे। ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एसजीएम नगर, भूड़ कालोनी, एसी नगर, आदर्श नगर, खेड़ी कलां, संजय कालोनी, सुभाष कालोनी, डबुआ कालोनी, सेक्टर-3,20 व 28 से नए मामले मिले।जवाहर कालोनी, तिलपत, सुरूरपुर, पल्ला इलाके से भी मामले संबंधित रहे। कुल संक्रमण के मामले 2795 हो चुके हैं, 1308 मरीजों ने अब तक संक्रमण को मात भी दी है। मौजूदा समय में 1422 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 502 मरीज अस्पताल में उपाचाराधीन हैं। घरों में 920 मरीज उपचाराधीन हैं। फिलहाल जिले में 27 मरीज गंभीर हालत में हैं। इनमें से 6 को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, 82 लोग ऐसे हैं, जिन अस्पताल में दाखिल हुए 10 दिन से अधिक समय हो गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। वह दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थे। यदि बीमारी न होती तो बुजुर्ग की जान बच सकती थी। - डॉ. रामभगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed