फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   200 women took out a Kalash Yatra in Sector-11.

Faridabad News: सेक्टर-11 में 200 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Mon, 09 Mar 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
200 women took out a Kalash Yatra in Sector-11.
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद लगभग 200 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा की। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर सर छोटू राम पार्क स्थित सम्मेलन स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने लोगों को हिंदू समाज की एकता और जनजागृति का संदेश दिया। इस अवसर पर राधे-राधे महाराज, मलिक, अनुराग अग्रवाल और बाल किशन गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान केडी स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। आयोजन को सफल बनाने में मनोज सिन्हा, नवीन मेहता, अजय व अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed