{"_id":"64d77f8521c88d8a3605f894","slug":"200-people-got-esi-card-linked-with-aadhaar-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11284-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 200 लोगों ने ईएसआई कार्ड आधार से कराया लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 200 लोगों ने ईएसआई कार्ड आधार से कराया लिंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसआईसी अस्पताल में लगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ईएसआई कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए लगे शिविर का 200 लोगों ने लाभ उठाया। इस मौके पर अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल पांडे ने लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ईएसआई धारकों को कार्ड आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शाखा कार्यालयों में फैसिलिटेशन सेंटर्स के माध्यम से आधार सीडिंग (लिंक) की जा रही है। सभी फैक्ट्री मालिकों को और सेवा प्रदाताओं को बल्क ईमेल के माध्यम से इस संबंध में सूचना दी गई है। कई बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में कैंप लगाकर भी आधार सीडिंग की जा रही है। इसी प्रकार एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधार सीडिंग केंद्र खोला गया है। शनिवार को 200 से अधिक लोगों ने अपने कार्ड को आधार से लिंक कराया। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि कोई भी बीमित अपने मोबाइल के माध्यम से भी अपना आधार ईएसआई नंबर के साथ लिंक कर सकता है। भविष्य में ईएसआई में कोई भी दावा प्रस्तुत करने के लिए मोबाइल ही पर्याप्त होगा।