फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   200 names removed from the first list of characters of Khori migrants

खोरी विस्थापितों के पात्रों की पहली सूची में से 200 नाम हटे

Thu, 03 Mar 2022 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
200 names removed from the first list of characters of Khori migrants
फरीदाबाद। खोरी विस्थापितों के पात्रों की पहली सूची में 1403 लोगों के नाम शामिल थे। इसमें कई लोग एक नाम से अलग-अलग आवेदन कर रखा था। ऐसे में करीब 200 लोगों के नाम सूची से हटा दिया गया है। ऐसे में एक सप्ताह में पहली सूची में मिले पात्रों को प्रति माह दो हजार रुपये के हिसाब से मकान का किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने खोरी गांव से विस्थापित हुए 1403 पात्रों की पहली सूची कुछ दिन पहले जारी की थी। इसके बाद लोगों से बैंक खाते की जानकारी मांगी गई थी। जिससे उन्हें सरकार द्वारा मकान किराया भत्ता दिया जा सके। योजना के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को छह माह का 12 हजार रुपये मिलेगा। इसके साथ ही सभी को एक शपथ पत्र देना होगा। जिसमें उन्हें बताना होगा कि इस योजना के तहत दूसरा आवेदन नहीं किया है। इसके बाद करीब 800 लोगों ने बैंक खाते की जानकारी दी है। इसमें पाया गया कि एक ही घर के लोग अलग-अलग पते पर आवेदन कर रखे थे। इसके अलावा एक ही नाम के व्यक्ति का पता भी अलग-अलग मिले। ऐसे में जांच के बाद इन लोगों का नाम बाहर कर दिया गया। परिवार के मुुखिया का आवेदन को सही माना गया है। वहीं, अलग-अलग पता देने वालों के नाम भी लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार करीब 200-300 लोगों के नाम सूची से बाहर किया जा रहा है। इसके बाद पात्रों के खाते में पैसे देने की प्रक्रिया की जा रही है। माना जा रहा कि एक सप्ताह में पात्रों के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला-
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जून में खोरी गांव में नगर निगम अवैैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 10 हजार मकानों को तोड़ दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के विस्थापितों को फ्लैट देने को कहा था। जिस पर निगम डबुआ कॉलोनी व बापूनगर में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट देगा। निगम को ऑनलाइन व कार्यालय में करीब करीब 7000 आवेदन मिले थे। 30 अप्रैल तक पात्रों को फ्लैट देने की योजना है। पात्रों को डबुआ कॉलोनी और बापू नगर के फ्लैट दिए जाने हैं। जर्जर हो चुके फ्लैट को ठीक कराने के लिए नगर निगम एक एजेंसी को काम दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed