फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   200 cancer patients of the district will get pension

Faridabad News: जिले के 200 कैंसर से ग्रस्त मरीजों को मिलेगी पेंशन

Thu, 21 Sep 2023 06:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Sep 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
200 cancer patients of the district will get pension
- हर रोज चार से पांच मरीज फार्म जमा करवाने के लिए आ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर पीड़ित मरीजों को फ्री बस सेवा के साथ अब पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी। इसको लेकर विभाग में हर रोज चार से पांच मरीज अपने मुख्य दस्तावेज को जमा करवाने के लिए आ रहे है। जिसके बाद उन दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन अपडेट करने के बाद सरकार द्वारा पेंशन को शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कैंसर से पीड़ित तीसरी और चौथी स्टेज वाले ही मरीज शामिल किए गए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग प्रतिमाह 2500 रुपये पेंशन के रूप में मुहैया कराएगा। अभी 200 लोगों ने कागजात दिए हैं।

डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके यादव ने बताया कि अस्पताल में तीसरी और चौथी स्टेज के 200 मरीजों को उपचार चल रहा है। उन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कैंसर पीड़ितों को पेंशन दी जाएगी। मरीजों को अपने सभी दस्तावेजों को गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यालय में जमा कराने होंगे। उसके बाद विभाग सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करेगा और उसे समाज कल्याण विभाग के पास भेजेगा। इसके बाद समाज कल्याण विभाग उनकी क्रीड पोर्टल के माध्यम से वेरिफिकेशन के बाद पेंशन शुरू की जाएगी। कैंसर से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग से पेंशन लेने के लिए कैंसर स्टेज का प्रमाणपत्र लेकर आना होगा। प्रमाण पत्र सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का होना अनिवार्य है। प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, दो फोटो, बैंक की कॉपी सहित परिवार पहचान पत्र देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके विभाग में 30 मरीजों द्वारा दस्तावेजों को जमा करवाया गया है। हर रोज चार से पांच मरीज दस्तावेज लेकर आ रहे है। जिनकी जांच करने के बाद फार्म को जमा किया जा रहा है। इससे पहले सरकार एड्स रोगियों को भी सरकार सहायता राशि उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed