फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 year old woman resident of Khori dies in Delhi, husband serious

खोरी निवासी बीस वर्षीय महिला की दिल्ली में मौत, पति गंभीर

Thu, 17 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
20 year old woman resident of Khori dies in Delhi, husband serious
फरीदाबाद। खोरी गांव निवासी एक महिला की बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के संगम विहार में मकान की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ने बुधवार को गांव से मकान खाली किया था। खोरी गांव में रहने वाले नंद किशोर ने बताया कि मृतका का नाम आकांक्षा था। करीब दो साल पहले उसका इम्तियाज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। इम्तियाज गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार को दोनों ने गांव से अपना घर खाली कर दिया था। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली के संगम विहार स्थित अपने किराए के मकान में सामान शिफ्ट कर रहे थे। इस दौरान आकांक्षा का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जा गिरी। उसके साथ ही इम्तियाज भी नीचे गिर गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed