फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 percent health workers did not take first dose

20 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं ली पहली डोज

Sat, 20 Feb 2021 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
20 percent health workers did not take first dose
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने की। उन्होंने 20 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण को व्यापक टीकाकरण दिवस मनाकर पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक जिले में लगभग 80 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है। बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। सोमवार को व्यापक टीकाकरण शिविर (मैगा वैक्सीनेशन कैंप) लगाकर उन्हें पहली डोज दी जाएगी। इस दौरान फोन कर स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण में भागीदारी निभाने के लिए जागरूक करने की बात डॉ. पुनिया ने कही।
विज्ञापन

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का महत्व पता है। इसके बावजूद वह टीके की वरीयता को नहीं समझ रहे। समीक्षा बैठक में अंतिम मौका देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अलग-अलग केंद्रों पर 50 सेशन लगाए जाएंगे। अगर सोमवार को वह टीका नहीं लगवाते हैं, उन्हें फिर आम लोगों के साथ ही अपना नंबर आने पर टीका लगवाना पड़ेगा। इस दौरान कोरोना नोडल डॉ. रामभगत, टीकाकरण नोडल डॉ. रमेश व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

97 लोगों ने कराया टीकाकरण
शनिवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण जारी रहा। ऐसे में केवल बीके सिविल अस्पताल में ही कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 97 डोज दी गईं। तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज, 75 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज और 19 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई।

सात नए संक्रमित मिले, एक की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सात नए मरीज मिलने के साथ एक मरीज की मौत की पुष्टि की। जिले में अब तक कुल 416 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को सेक्टर 45, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 15, सेक्टर 8 व स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी से संक्रमित मिले हैं। इस दौरान छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 46,420 कोराना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 45,950 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 54 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से केवल 13 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 41 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार केवल एक मरीज की हालत गंभीर है। उसे ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। कोविड नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक 5,32,418 नमूने लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1042 नए नमूने लिए गए हैं। अभी 587 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed