{"_id":"678ff2a25858a05bfa0ca046","slug":"20-lakh-cheated-on-the-pretext-of-earning-money-sitting-at-home-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-36802-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 20 लाख ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 20 लाख ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़िता को ऑनलाइन टास्क पूरा करने को दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से संपर्क किया लेकिन बाद में प्रीपेड टास्क बताकर शेयर बाजार में निवेश कराने लगे। आरोपियों ने एक पोर्टल पर लॉगिन कराया तो वहां निवेश पर मुनाफा भी दिखता था। युवती का आरोप है कि 19 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच उनसे 20 लाख 19 हजार 600 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
सेक्टर-22 की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 19 दिसंबर को उन्हें व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया था, जिसमें पार्ट टाइम जॉब के तहत वेबसाइट के रिव्यू करने का काम देने की बात लिखी थी। हर रिव्यू के आधार पर कमाई होनी थी। व्हाट्सएप पर ही एक टास्क देने के बाद युवती को टेलीग्राम लिंक देकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि सैलरी भी टेलीग्राम से ही मिलेगी।
युवती का कहना है कि टेलीग्राम पर संपर्क के बाद उन्हें पहले टास्क के लिए 100 रुपये दिए गए। फिर एक ग्रुप में जोड़ा गया और वहां पर कई अन्य टास्क दिए जाने लगे। 2-3 टास्क पूरे करने पर वे हर टास्क के लिए रुपये भेजते, लेकिन बाद में ट्रेडिंग के टास्क देना शुरू कर दिए। इसके तहत प्रीपेड टास्क बताकर निवेश कराना शुरू कर दिया। एक पोर्टल का लिंक देकर वहां लॉगिन कराया गया। यहां प्रीपेड टास्क के तहत स्टॉक खरीदकर मुनाफा कमाने को कहा। पीड़िता ने बताया कि पोर्टल पर निवेश किए गए रुपयों का मुनाफा भी दिख रहा था। आरोपी लगातार निवेश कराते रहे और उस पर मुनाफा दिखाते रहे। जब भी रिफंड के लिए कहते तो अधिक मुनाफे का लालच देते तो कभी गलत प्रोसेस करने की बात कहते। कई बार रिफंड की बात कही लेकिन रिफंड नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर टीम अब आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।