फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 lakh cheated from sales officer by luring profit

मुनाफे का लालच देकर सेल्स अधिकारी से बीस लाख ठगे

Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
20 lakh cheated from sales officer by luring profit
फरीदाबाद। सोने में निवेश के नाम पर पैसे लगाने व बेहतर मुनाफे का लालच देकर तीन लोगों ने सोनीपत निवासी एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने सेक्टर-19 में अपना कार्यालय बना रखा था। यहां से लोगों को अलग-अलग तरह की स्कीमों में फंसकर पैसे ऐंठ लेते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जाखौली सोनीपत निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह करोलबाग (दिल्ली) स्थित एक फैक्ट्री में सेल्स अधिकारी हैं। अमन गोयल, आकाश गोयल और रेनू बाला ने सेक्टर-19 स्थित वर्धमान मॉल में एक कार्यालय खोल रखा था। वे खुद को अग्रवाल ज्वैलर्स के मुख्य प्रबंधक निदेशक व प्रबंध निदेशक बताते थे। उसके गांव के सुरेंद्र पाल चौहान ने 23 अप्रैल, 2019 को उनकी मुलाकात इन तीनों आरोपियों से कराई। आरोपियों ने राजकुमार से कहा कि उनकी कंपनी 20 लाख रुपये निवेश के बदले में उन्हें हर माह 10 फीसदी बोनस 20 महीने तक देगी। इसके साथ ही 20 महीने बाद उन्हें 20 लाख रुपये की ज्वैलरी मिल जाएगी। राजकुमार झांसे में आ गए। उन्होंने कुछ किश्तों में 20 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खातों में भेज दिए। आरोपियों ने इसके बदले में उन्हें सिक्योरटी के रूप में 13 चेक एडवांस भी दे दिए।
विज्ञापन

राजकुमार हर महीने चेक बैंक में लगाते रहे, लेकिन हर बार चेक बाउंस हो जाता। उन्होंने इस बारे में आरोपियों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। हर बार उनका कार्यालय बंद मिला। जैसे-तैसे उन्होंने फोन नंबर लेकर संपर्क किया। आरोपी फोन पर रुपये वापस लौटाने से मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed