{"_id":"68a89f3c2bccb47cb10a97ba","slug":"20-forms-are-being-submitted-daily-for-nss-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49654-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनएसएस के लिए जमा हो रहे रोजाना 20 फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनएसएस के लिए जमा हो रहे रोजाना 20 फार्म
Fri, 22 Aug 2025 10:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) में छात्राओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार कुल 100 छात्राओं की यूनिट बनाई जा रही है। प्रतिदिन 15 से 20 छात्राएं कॉलेज परिसर स्थित हॉल में फार्म भरने के लिए आ रही हैं।
अब तक 80 से अधिक छात्राएं आवेदन पत्र जमा कर चुकी हैं। इसमें प्रथम और द्वितीय वर्ष दोनों कक्षाओं की छात्राएं शामिल हैं। जल्द ही 100 छात्राओं की यूनिट का गठन पूरा कर लिया जाएगा। प्रथम वर्ष की छात्राओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि उनके लिए यह अनुभव पहली बार का होगा।
फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्राओं का एक साक्षात्कार सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें उनसे यह पूछा जाएगा कि वे एनएसएस से क्यों जुड़ना चाहती हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका क्या दृष्टिकोण है। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं की सोच को समझना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना है। साथ ही, कॉलेज प्रशासन उनकी जिज्ञासाओं और सवालों के जवाब भी देगा, ताकि छात्राएं एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकें।