{"_id":"6afb3866c021ff6f970f3f51","slug":"2-people-injured-in-a-collision-between-two-cars-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85514-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो कारों की टक्कर में 2 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो कारों की टक्कर में 2 लोग घायल
विज्ञापन
टक्कर के बाद वैगनआर कार से शराब की पेटियां बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी-46 की रेडलाइट पर स्कोडा और वैगनआर कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जिसमें स्कोडा चला रही महिला के हाथ में फ्रैक्चर आया है। टक्कर के बाद वैगनआर कार से शराब की दर्जनों पेटियां बरामद हुई हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। पुलिस के अनुसार, रेडलाइट पार करते समय दोनों कारें आमने-सामने से आ रही थीं। इसी दौरान स्कोडा कार वैगनआर से टकरा गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को कारों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि शराब वैध है या अवैध, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी। उसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।
जांच के दौरान वैगनआर कार में शराब की दर्जनों पेटियां मिलें। पुलिस ने इन पेटियों की वैधता और स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी।