फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2 accused who fired in the air outside the house arrested

Faridabad News: घर के बाहर हवाई फायर करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
2 accused who fired in the air outside the house arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। घर के बाहर हवाई फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव जसाना निवासी रोहित ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल की रात को उसके घर के गेट के सामने एक गाड़ी आई। उसमें बैठे अज्ञात व्यक्ति ने दो हवाई फायर किए। जिसकी आवाज सुनकर जब वो बाहर गए तब तक आरोपी वहां से गाड़ी लेकर चले गये थे। जिसकी शिकायत थाना तिगांव पुलिस को दी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने आरोपी सुमित व रोबिन निवासी गौतमबुद्ध नगर यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उनका व शिकायतकर्ता का करीब 2 महीने पहले उत्तर प्रदेश में किसी शादी के दौरान झगड़ा हुआ था। 26 अप्रैल को अभी आरोपी अपने साथियों के साथ गांव शाहाबाद में एक लग्न कार्यक्रम में आए हुए थे। इनको पता चला के 2 महीने पहले जिसके साथ उसका झगड़ा हुआ था। उसका घर यहीं पास में ही है। उस पर दबदबा बनाने के लिए आरोपीगण शिकायतकर्ता के घर के बाहर गाड़ी में गए और 2 हवाई फायर कर भाग गए। पूछताछ के आरोपियों को अदालत में पेश कर कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed