फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   194 new corona positive cases found in faridabad, two died

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 194 नए मरीज मिले

Fri, 26 Jun 2020 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
194 new corona positive cases found in faridabad, two died
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार को 194 नए मामले सामने आने और दो संक्रमितों की मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसकी बाद संक्रमितों की संख्या 3132 हो गई। वहीं, अब तक 70 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को तिलपत, जवाहर कॉलोनी, पल्ला, सेक्टर-16, सेक्टर-3, सेक्टर-23, डबुआ कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, संजय कॉलोनी जैसे इलाकों से 194 नए मरीजों की पुष्टि की है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद निवासी 56 वर्षीय कोरोना संक्रमित और जवाहर कॉलानी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत आधिकारिक आंकड़ों में दर्ज की गई। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण जिले में कोई मौत नहीं हुई। सभी मौत संक्रमितों की पुरानी बीमारियों के कारण हुई। जिले में कुल 3132 संक्रमितों में से 1756 स्वस्थ भी हो चुके हैं। फिलहाल 1306 एक्टिव केस हैं। इनमें से 482 अस्पतालों में दाखिल हैं। होम आइसोलशन में जिले के 824 मरीजों को रखा गया है। जिले के 76 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें से 17 को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से उबरे 56 फीसदी मरीज
फरीदाबाद। जिले में कोरोना को मात देने वाले मरीजों में हर दिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर दिन संक्रमितों की तुलना में संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को 238 लोगों ने कोरोना को मात दी। विभाग के अनुसार अब तक तीन माह में 1756 लोगों ने कोरोना से जीत हासिल की है। संक्रमण ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 3132 हो चुकी है। ऐसे में संक्रमण मुक्त मरीजों की संख्या 56 फीसदी हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन

दस दिन में दोगुने संक्रमित, स्वस्थ हुए चार गुना
फरीदाबाद। 15 जून तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1406 रही। तब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या केवल 442 दर्ज की गई। शुक्रवार तक मरीजों की संख्या 3132 हो गई। जबकि स्वस्थ होने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 1756 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 11 दिन में ही कुल 1726 नए मरीजों की पहचान की। साथ ही 1304 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि भी इसी बीच की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed