{"_id":"5b9aa183867a557f721c1cc3","slug":"191536860547-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से मारपीट कर चूड़ियां व लौंग लूट ले गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला से मारपीट कर चूड़ियां व लौंग लूट ले गया बदमाश
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला से मारपीट कर जेवर लूटे
- घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-1 जे ब्लॉक में एक बदमाश ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के साथ पहले मारपीट की और फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बदमाश बुजुर्ग महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां और नाक की लौंग लेकर फरार हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एनआईटी एक जे ब्लॉक निवासी 70 वर्षीय बिमला देवी बुधवार को अपने घर पर मौजूद थीं। उनका बेटा और पुत्रवधू काम पर गए हुए थे, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक उनके घर में घुस आया। युवक ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की और फिर कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। दोपहर को जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने अपनी दादी को बेहोश पाया। उन्होंने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना ़पुलिस की मौके पर पहुंच गई।
महिला ने बताया कि बदमाश उनके हाथों से सोने की चूड़ियां व नाक की लौंग उतारकर ले गया। पुलिस ने बताया कि घर के आसपास कहीं कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, जिससे आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चल सके। हालांकि को पुलिस को कुछ जानकारियां मिली हैं, जिस आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।