{"_id":"5b82a4d542c79246716641b6","slug":"191535288533-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व हिंदू समाज के ग्यारह सौ लोग धारण करेंगे ओम ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व हिंदू समाज के ग्यारह सौ लोग धारण करेंगे ओम ध्वज
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
सर्व हिंदू समाज के ग्यारह सौ लोग धारण करेंगे ओम
फरीदाबाद। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व समाज में सामाजिक समरसता की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज द्वारा ओम ध्वज धारण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज से जुड़े करीब 1100 लोगों को ओम ध्वज धारण कराया जाएगा। गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के मंत्री एवं अधिवक्ता ओपी शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दो सितंबर को बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में आर्य समाज के युवाओं को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण देने वाले डासना काली माता मठ के महंत नरसिंहानंद सरस्वती मुख्य अतिथि रहेंगे। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय स्तरीय नेता विजय शंकर तिवारी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा जो हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार व देश को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे ऐसे सभी लोगों को ओम ध्वज धारण कराया जाएगा। यह ओम ध्वज उन लोगों के घरों पर लगाया जाएगा।