फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शराब के नशे में शर्त लगा नहर में कूदे दो दोस्त, एक बहा

शराब के नशे में शर्त लगा नहर में कूदे दो दोस्त, एक बहा

Thu, 19 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में शर्त लगा नहर में कूदे दो दोस्त, एक बहा
शराब के नशे में शर्त लगा नहर में कूदे दो दोस्त, एक बहा
विज्ञापन

फरीदाबाद। शराब पीकर दो दोस्त आगरा नहर को पार करने की शर्त लगा उसमें कूद गए। इस दौरान एक तो तैर कर निकल गया, जबकि दूसरा नशे में होने के कारण नहर पार नहीं कर पाया और बह गया। पुलिस और दमकल विभाग के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर, पल्ला निवासी शिव जय कुमार व सुधीर पांडे दोनों दोस्त हैं। बृहस्पतिवार शाम को दोनों ने नहर किनारे बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों में शर्त लग गई कि हरकेश नगर पुलिया से पहले पानी के पाइप जो नहर के ऊपर से गुजर रहे हैं, वहां से पुलिया तक पहले कौन पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने दो-दो हजार रुपये की शर्त लगाई और पानी के पाइप पर जाकर नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान शिव जय कुमार ने नहर में से पार होकर बाहर निकल गया, मगर सुधीर पांडे डूबने लगा। यह देख शिव कुमार डर कर वहां से भाग गया। लोगों ने नहर में युवक को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। साथ ही इसकी खबर पल्ला पुलिस चौकी को भी दी। पुलिस ने दमकल विभाग के गोताखोरों को मौके पर बुलवा युवक की तलाश शुरू करवाई। पल्ला चौकी प्रभारी एसआई बसंत कुमार ने बताया कि सुधीर पांडे की तलाश जारी है। रात 10 बजे तक सुधीर पांडे का पता नहीं चल सका था। शिव जय कुमार ने घर जाकर इस घटना के बारे में बताया तो उसके परिजन उसे पुलिस चौकी लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed