फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सर्व कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सर्व कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Tue, 10 Apr 2018 04:56 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
फरीदाबाद। अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा है कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने और ठेका कर्मचारियों को पक्का करवाने संबंधी अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी अब आंदोलन के मूड में हैं। इन मांगों को अगर जल्द पूरा नहीं किया गया तो 12 जून को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लांबा ने यह बात कही। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा को 16वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ललकार रैली की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए 16 से 27 अप्रैल तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। ठोस योजना बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। सम्मेलन में युद्धवीर सिंह खत्री, गुरचरण सिंह खांडिया, सुनील चिंडालिया, बलबीर सिंह बालगुहेर, सोमपाल झंझोटिया, सुभाष फेंटमार, करतार सिंह, फूलमन, ग्रीसचंद, सुरेंद्र शर्मा, हुडा नेता विरेंद्र बेनीवाल और नरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed