फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   19033 people got the vaccine at 67 centers

67 केंद्रों पर 19033 लोगों को लगी वैक्सीन

Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
19033 people got the vaccine at 67 centers
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में तेजी देखने को मिली है। जिले में बृहस्पतिवार को जहां करीब 18 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 19 हजार पार कर गया। इस दौरान 67 सेेंटरों पर 19,033 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं बल्लभगढ़ में विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर अन्य दिनों की तरफ शुक्रवार को भी युवाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। बीके सिविल अस्पताल में तपती धूप में युवा अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। यही स्थिति अन्य सरकारी केंद्रों में देखने को मिली। सेक्टर-55 स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। शुक्रवार को बल्लभगढ़ स्थित सब्जी मंडी में आढ़तियों के अलावा फल व सब्जी विक्रेताओं के लिए टीकाकरण के स्पेशल सेशन का आयोजन किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि शुक्रवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के 12,457 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के 6,571 लोगों को टीके की डोज दी गई। शुक्रवार को 2 स्वास्थ्य कर्मियों व 3 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed