फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   19 commercial vehicles seized on suspicion of GST evasion

Faridabad News: जीएसटी चोरी के शक में 19 कामर्शियल वाहन पकड़े

Thu, 04 Jun 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
19 commercial vehicles seized on suspicion of GST evasion
सीएम फ्लाइंग और जीएसटी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

वाहनों में लदे सामान और उनसे संबंधित दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने सीकरी नाका पुलिस चौकी के पास विशेष जांच अभियान चलाकर जीएसटी चोरी के संदेह में 19 कामर्शियल वाहनों को पकड़ लिया। सभी वाहनों को आगे की जांच के लिए जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया गया है। अब वाहनों में लदे सामान और उनसे संबंधित दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से परचून और अन्य व्यावसायिक सामान लेकर कई वाहन फरीदाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों की ओर जाते हैं। आरोप था कि इन वाहनों में लदे सामान के साथ कई बार पूरे और वैध दस्तावेज नहीं होते, जिससे सरकार को जीएसटी राजस्व का नुकसान पहुंचता है। सूचना के आधार पर टीम ने सीकरी नाका क्षेत्र में सुबह के समय विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और बिलों की जांच की गई। मौके पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया, जिन्होंने वाहन चालकों द्वारा प्रस्तुत बिलों और कागजातों का प्रारंभिक परीक्षण किया। जांच के दौरान कुल 19 कामर्शियल वाहनों को जीएसटी चोरी के संदेह में रोका गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार अब इन वाहनों में लदे सामान का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सामान की मात्रा और प्रकार का मिलान बिलों एवं अन्य दस्तावेजों में दर्ज विवरण से किया जाएगा। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, कर चोरी या दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित वाहन मालिकों और कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जुर्माना लगाने के साथ अन्य कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं।


अभियान का उद्देश्य कर चोरी पर अंकुश लगाना
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी मनीष सहगल ने बताया कि संयुक्त अभियान का उद्देश्य कर चोरी पर अंकुश लगाना और सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे ताकि टैक्स चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पकड़े गए वाहनों में किसी प्रकार की कर चोरी हुई है या नहीं। फिलहाल सभी मामलों की विस्तार से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed