फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   186 new corona cases found in faridabad

जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हजार के पार

Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
186 new corona cases found in faridabad
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8000 के पार हो गई है। मंगलवार को सामने आए नए 186 संक्रमित मिलने के बाद यह आंकड़ा 8117 हो गया है। बीते 24 घंटो में दो मरीजों की मौत हुई। जबकि 139 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं। वहीं, स्वस्थ होने वालों का भी ग्राफ बढ़ रहा है। अब तक 6356 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 126 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उप सिविल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 56283 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 17294 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 37303 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 54597 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 60196 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 51750 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है और 329 की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि अब तक 8117 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 357 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। 1292 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। वहीं 39 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। इसी के साथ पांच मरीजों को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी और निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि खांसी एवं छींकते समय रुमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि नागरिक कही पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 और 1950, पर जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed