फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   184 new cases found in faridabad, 394 recover in last 24 hours

संक्रमण के 184 नए मरीज मिले, 394 स्वस्थ हुए

Thu, 30 Jul 2020 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
184 new cases found in faridabad, 394 recover in last 24 hours
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को मात देने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में जहां संक्रमण के 184 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 394 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 8479 संक्रमितों में से 6915 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को डबुआ कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और बल्लभगढ़ निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी। इसके बाद मरीजों की मौत का आंकड़ा 130 पहुंच गया है। नए मरीज सेक्टर 88, सुभाष कॉलोनी, अज्जी कॉलोनी, तिलपत, सेक्टर 18, मुजेसर, सेक्टर 19, सेक्टर 23, सेक्टर 16, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एसी नगर, जवाहर कॉलोनी के अलावा बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 8479 हो गई है। फिलहाल जिले में 1434 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 293 को अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 1141 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 43 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से केवल दो मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का ग्राफ लगातार बढ़ रही है। फिलहाल रिकवरी रेट 81.6 प्रतिशत बना हुआ है। कोरोना के डबलिंग रेट में काफी सुधार हुआ है। इस समय जिले में कोरोना का डबलिंग रेट 41 दिन है। उन्होंने बताया कि अभी तक 70352 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 415 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed