फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   182 new cases found in faridabad, 241 recover

241 संक्रमितों ने दी कोराना वायरस को मात, 182 नए मामले

Sun, 26 Jul 2020 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
182 new cases found in faridabad, 241 recover
फरीदाबाद। जिले में रविवार को संक्रमण से 241 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 182 नए मामलों की पहचान की गई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7761 हो चुकी है। जबकि 6052 स्वस्थ हो चुके हैं
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में नए मामले जवाहर कॉलोनी, एसी नगर, खेड़ीकलां, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-16, 23, 19, 15 व तीन, महावीर कॉलोनी, पन्हैड़ा खुर्द, पल्ला और भारत कॉलोनी से संबंधित बताए गए हैं। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1586 हो चुकी है। इनमें से 520 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि 1066 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 36 मरीजों की स्थिति गंभीर है। इनमें से छह मरीज आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है। जबकि 285 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.9 फीसदी है। अभी तक 53835 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 14.2 फीसदी पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि 1.3 फीसदी मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed