{"_id":"5b9fec69867a557fee026448","slug":"181537207401-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बहु उद्देशिय स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बहु उद्देशिय स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग
फरीदाबाद। टीबी, मलेरिया-डेंगू विभाग में कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले नए 30 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यों की ट्रेनिंग सोमवार को कराई गई। प्रदेश सरकार की ओर से जिले को 100 अतिरिक्त नए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की सौगात दी गई है। इसमें से 30 कर्मचारियों को कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को ट्रेनिंग दी गई। सहायक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी है। नए रूप से भर्ती किए गए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को सैंपल लेने, जांच स्लाइड बनाने और कई तरह के संबंधित काम करने की ट्रेनिंग दी गई। डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि सभी नए कर्मचारियों को वेक्टर बोर्न डिजिज के बारे में भी बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के जारी विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। मलेरिया-डेंगू विभाग प्रभारी डॉ. रमेश ने बताया कि सभी कर्मचारियों को 2022 तक मलेरिया फ्री जिला बनाने के लिए खास ट्रेनिंग दी जा रही है। ब्यूरो