{"_id":"5b7ff96c42c7924671663dde","slug":"181535113580-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेकों के खिलाफ सीएम को ज्ञापन
फरीदाबाद। धार्मिक एवं सामाजिक संगठन ने शहर में खुल रहे शराब के ठेकों और इनमें लगातार हो रही वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से भेजा है। संगठन की चेयरपर्सन डॉ. राधा नरुला ने कहा कि शहर में शराब के ठेकों की बढ़ती तादाद लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। सुबह 6 बजे से ही यह शराब के ठेके खुल जाते हैं और रात्रि 12 बजे तक खुले रहते हैं। इन पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों पर खुले इन ठेकों की वजह से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि शहर में खुल रहे शराब के ठेकों पर प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन में जोगिंदर चावला, राधेश्याम, कमल खत्री, अजय नाथ और त्रिलोचन भाटिया आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो