{"_id":"5b51d3ef4f1c1b572f8b593a","slug":"181532089327-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजर चार्ज वसूलने वालों के विरुद्ध ईकोग्रीन ने दी पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजर चार्ज वसूलने वालों के विरुद्ध ईकोग्रीन ने दी पुलिस को तहरीर
Updated Fri, 20 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनधिकृत रूप से शुल्क वसूलने वालों
के खिलाफ ईकोग्रीन ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनधिकृत रूप से वसूली करने वालों के खिलाफ ईकोग्रीन एनर्जी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के नाम पर वसूली कर रहे हैं, जबकि यह अधिकार सिर्फ इकोग्रीन एनर्जी कंपनी को है। आरोपियों ने फर्जी रसीद बुक भी छपवा रखी हैं। ईकोग्रीन एनर्जी फरीदाबाद व गुरुग्राम में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम कर रही है। नगर निगम की ओर से कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए प्रत्येक घर के अनुसार, उसका यूजर चार्ज भी निर्धारित किया गया है। प्रतिमाह यूजर चार्ज लिया जाता है। ईकोग्रीन के सीईओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों कई इलाकों में सामने आया है कि कंपनी के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व वसूली कर रहे हैं। आरोपियों ने फर्जी रसीद भी छपवा रखी है। इससे कंपनी को नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही कंपनी की छवि भी धूमिल हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।