{"_id":"5b48cdf84f1c1b3d748b464f","slug":"181531497976-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में तय होगी आंदोलन की रणनीति: डंगवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में तय होगी आंदोलन की रणनीति: डंगवाल
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में तय होगी आंदोलन की रणनीति: डंगवाल
- पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी बैठक आज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ‘हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ के प्रादेशिक कार्यालय रोहतक पर होगी। इस मीटिंग में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। यह जानकारी यूनियन के प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने जारी अपने एक बयान में दी। उन्होंने राज्य सरकार पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
जारी बयान में डंगवाल ने कहा है कि पिछले साल 6 नवंबर को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ यूनियन शिष्टमंडल की चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई थी। इसमें कई मांगों को लागू करने में सहमति बनी थी। स्वीकृत मांगों को लागू करना तो दूर की बात है सरकार ने इस बैठक की कार्यवाही भी जारी नहीं की। सरकार की इस टालमटोल की नीति के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। सरकार की उपेक्षा के चलते कर्मचारियों की नौकरी से लेकर वेतन तक में कई विसंगतियां हैं। इसी के चलते अब कर्मचारियों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। रोहतक में शनिवार को आयोजित होने वाली बैठक में इस आंदोलन की प्रभावी रूपरेखा तय की जाएगी।