{"_id":"69fe3c649140e109600153a1","slug":"180-crore-fraud-in-the-name-of-dream-project-on-yamuna-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69451-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
-बिल्डर और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्रीम प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर बिल्डर और उसके सहयोगियों ने एक व्यक्ति से 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना सेंट्रल पुलिस ने बिल्डर विधुर भारद्वाज, उसकी और अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
अनंगपुर डेयरी निवासी नितिन चौधरी ने शिकायत में बताया कि 2020 में एक बिचौलिए के माध्यम से उनकी मुलाकात बिल्डर विधुर भारद्वाज और उसकी पत्नी से हुई थी। आरोपियों ने खुद को एनसीआर का प्रतिष्ठित बिल्डर बताकर सेक्टर-22ए, यमुना एक्सप्रेसवे पर लोटस सिटी प्रोजेक्ट में सस्ते दाम पर प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों के आश्वासन पर भरोसा करते हुए नितिन ने 180 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने का सौदा किया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर नितिन से नकद और बैंक के माध्यम से करीब 1.80 करोड़ रुपये ले लिए। इसके बदले उन्हें आवंटन पत्र और बिल्डर क्रेता अनुबंध जैसे दस्तावेज सौंप दिए गए। जब काफी समय बीतने के बाद भी कब्जा नहीं मिला, तो नितिन ने ऑफिस जाकर जांच की। वहां पता चला कि रिकॉर्ड में उनके नाम का कोई प्लॉट ही नहीं है और उन्हें दिए गए दस्तावेज जाली हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जिस समय यह सौदा किया गया, वह प्रोजेक्ट पहले से ही एनसीएलटी में था। आरोपियों ने उनके फोन उठाने और संपर्क करना बंद कर दिया। इसके साथ ही पीड़ित को सौंपे गए दस्तावेज पर कंपनी के अधिकृत निदेशकों के बजाय विधुर और आरोपी की पत्नी के निजी सहायक गिरीश जोशी ने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
पीड़ित नितिन चौधरी द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में 28 फरवरी 2026 को शिकायत दी गई थी। आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल फरीदाबाद द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद सात मई को संबंधित धाराओं के तहत थाना सेंट्रल फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।