{"_id":"6a3ebb724d7782e8e101c64f","slug":"18-year-old-woman-jumps-into-agra-canal-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73325-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 18 वर्षीय युवती ने आगरा नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 18 वर्षीय युवती ने आगरा नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
-कुछ समय पहले तय हुआ था रिश्ता, विवाह नहीं करना चाहती थी युवती, एसडीआरएफ ने नहर में चलाया सर्च अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की चौहान कॉलोनी निवासी संध्या (18) ने बृहस्पतिवार देर रात आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने नहर में तलाश अभियान शुरू किया है। अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार संध्या रिश्ता तय होने के कारण मानसिक दबाव में थी और वह शादी नहीं करना चाहती थी।
पुलिस के अनुसार युवती चौहान कॉलोनी, गली नंबर-5 की रहने वाली थी। उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के बजाय घर पर रहकर कपड़ों पर कढ़ाई का काम करती थी। उसका घर आगरा नहर से कुछ ही दूरी पर है।
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले संध्या का रिश्ता तय किया गया था, लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद से वह पहले की अपेक्षा कुछ परेशान रहने लगी थी। परिवार का मानना है कि वह विवाह को लेकर मानसिक दबाव में थी। बृहस्पतिवार शाम उसने रोजाना की तरह अपनी दादी को खाना दिया। इसके कुछ देर बाद वह अचानक घर से निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में जानकारी मिली कि वह आगरा नहर की ओर गई थी।
विज्ञापन
नहर के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सौरभ ने बताया कि युवती कुछ देर तक नहर किनारे खड़ी रही और फिर अचानक पानी में छलांग लगा दी। घटना देर रात होने के कारण वहां लोगों की संख्या कम थी। जब तक लोग उसकी ओर दौड़े, वह तेज बहाव में बह चुकी थी और उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। रातभर स्थानीय स्तर पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम नाव और अन्य उपकरणों की मदद से नहर में लगातार सर्च अभियान चला रही है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पल्ला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नहरों में छलांग लगाने के मामले
1. जगबीर (50 ) – 13 जून 2026 : सेक्टर-31 निवासी व्यक्ति ने एत्मादपुर गांव के पास घरेलू कारणों की वजह से आगरा नहर में कूदकर जान दे दी।
2. कुलदीप (19) – 20 मई 2026 : सरस्वती कॉलोनी निवासी युवक ने मां के छोले-भटूरे खाने पर डांटने से नाराज होकर आगरा नहर में छलांग लगा दी।
3. सुधांशु (25) – 13 मई 2026 : चेतन कॉलोनी निवासी युवक ने बेरोजगारी को लेकर मां द्वारा फटकार लगाने और पारिवारिक विवाद के चलते सेक्टर-37 आगरा नहर में छलांग लगा ली।
4. भगवत दयाल (38) – 03 मई 2026 : सिविल इंजीनियर ने पत्नी से झगड़े के बाद मानसिक तनाव में आकर अपने दो मासूम बच्चों संग आगरा नहर में छलांग लगा दी।
5. डेंटल सर्जन – 02 मई 2026 : एक दंत चिकित्सक ने पत्नी के साथ तीखी बहस और अनबन के बाद सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
6. नवनीत (23) – 15 दिसंबर 2025 : युवक ने एत्मादपुर पुल के पास अत्यधिक नशे की हालत में आगरा नहर में छलांग लगा दी।
7. विजय यादव (19) – 26 जून 2023 : सेक्टर-3 निवासी युवक ने लड़ाई-झगड़ा करने पर मां द्वारा डांटे जाने से आहत होकर गुरुग्राम नहर में कूदकर जान दे दी।
8. दो सगी बहनें (16 और 12) – 14 सितंबर 2020 : बड़ौली पुल के पास झगड़े और गुस्से में आकर दोनों बहनों ने एक साथ गुरुग्राम कैनाल में छलांग लगा दी।