फरीदाबाद में सनसनी: संध्या को सता रहा था इस बात का डर, दादी को खाना खिलाकर नहर में कूदी; SDRF कर रही तलाश
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले संध्या का रिश्ता तय किया गया था, लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद से वह पहले की अपेक्षा कुछ परेशान रहने लगी थी। परिवार का मानना है कि वह विवाह को लेकर मानसिक दबाव में थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना क्षेत्र की चौहान कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय संध्या ने बृहस्पतिवार देर रात आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार रात से व शुक्रवार सुबह से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने नहर में तलाश अभियान शुरू किया, अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला हैं।
कढ़ाई का काम सीख रही थी संध्या
पुलिस के अनुसार संध्या चौहान कॉलोनी, गली नंबर-5 की रहने वाली थी। उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के बजाय घर पर रहकर कपड़ों पर कढ़ाई का काम करती थी। उसका घर आगरा नहर से कुछ ही दूरी पर है।
दादी को खाना देकर निकली घर से बाहर
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले संध्या का रिश्ता तय किया गया था, लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद से वह पहले की अपेक्षा कुछ परेशान रहने लगी थी। परिवार का मानना है कि वह विवाह को लेकर मानसिक दबाव में थी। बृहस्पतिवार शाम वह रोजाना की तरह अपनी दादी को खाना दिया। इसके कुछ देर बाद वह अचानक घर से निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में जानकारी मिली कि वह आगरा नहर की ओर गई थी।
पैदल आई, कुछ देर खड़ी रही फिर कूद गई
नहर के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सौरभ ने बताया कि युवती पैदल चलकर नहर तक पहुंची थी। वह कुछ देर तक नहर किनारे खड़ी रही और फिर अचानक पानी में छलांग लगा दी। घटना देर रात होने के कारण वहां लोगों की संख्या कम थी। जब तक लोग उसकी ओर दौड़े, वह तेज बहाव में बह चुकी थी और उसे बचाया नहीं जा सका।
चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। रातभर स्थानीय स्तर पर तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम नाव और अन्य उपकरणों की मदद से नहर में लगातार सर्च अभियान चला रही है।
पुलिस का बयान
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पल्ला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। अंधेरा होने के कारण रात में तलाश में कठिनाई आई। लेकिन बृहस्पतिवार रात से व शुक्रवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
फरीदाबाद जिले की नहरों (आगरा व गुरुग्राम नहर) में छलांग लगाने के मामले
संध्या (18 वर्ष) – 22 जून 2026: पल्ला थाना क्षेत्र की चौहान कॉलोनी की रहने वाली युवती ने परिवार द्वारा शादी के दबाव से तंग आकर आगरा नहर में छलांग लगाई।
2. जगबीर (50 वर्ष) – 13 जून 2026: सेक्टर-31 निवासी व्यक्ति ने एत्मादपुर गांव के पास अज्ञात मानसिक तनाव/घरेलू कारणों से आगरा नहर में कूदकर जान दे दी।
3. कुलदीप (19 वर्ष) – 20 मई 2026: सरस्वती कॉलोनी निवासी युवक ने मां द्वारा भीषण गर्मी में छोले-भटूरे खाने पर डांटने से नाराज होकर आगरा नहर में छलांग लगा दी।
4. सुधांशु (25 वर्ष) – 13 मई 2026: चेतन कॉलोनी निवासी युवक ने बेरोजगारी को लेकर मां द्वारा फटकार लगाने और पारिवारिक विवाद के चलते सेक्टर-37 आगरा नहर में छलांग लगाई।
5. भगवत दयाल (38 वर्ष) – 03 मई 2026: सिविल इंजीनियर ने पत्नी से गंभीर झगड़े व वैवाहिक विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर अपने दो मासूम बच्चों संग आगरा नहर में छलांग लगा दी।
6. डेंटल सर्जन (डॉक्टर) – 02 मई 2026: एक दंत चिकित्सक ने पत्नी के साथ तीखी बहस और आपसी अनबन के बाद सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
7. नवनीत (23 वर्ष) – 15 दिसम्बर 2025: युवक ने एत्मादपुर पुल के पास अत्यधिक नशे की हालत में संतुलन खोने या मानसिक तनाव के चलते आगरा नहर में छलांग लगा दी।
8. विजय यादव (19 वर्ष) – 26 जून 2023: सेक्टर-3 निवासी युवक ने बाहर लड़ाई-झगड़ा करने पर मां द्वारा डांटे जाने से आहत होकर गुरुग्राम नहर में कूदकर अपनी जान दे दी।
9. अज्ञात महिला – 22 अगस्त 2022: खेड़ी पुल से एक महिला ने घरेलू कलह और मानसिक परेशानी के कारण आगरा नहर में छलांग लगाई, जिसे एक राहगीर ने बचा लिया।
10. दो सगी बहनें (16 और 12 वर्ष) – 14 सितम्बर 2020: बड़ौली पुल के पास आपसी गंभीर झगड़े और गुस्से में आकर दोनों बहनों ने एक साथ गुरुग्राम कैनाल में छलांग लगा दी।