फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 thousand cheated from the young man by engaging in things

बातों में उलझाकर युवक से 18 हजार ठगे

Sun, 20 Jun 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
18 thousand cheated from the young man by engaging in things
फरीदाबाद। एटीएम से रुपये निकालकर घर जा रहे एक युवक को बातों में उलझाकर दो बदमाशों ने 18 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद निवासी धीरज ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसने एटीएम से 18 हजार रुपये निकाले थे। वह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में फरीद पार्क के पास एक युवक ने उसे इशारा करके रोक लिया। युवक ने रुमाल में बंधी नोटों की गड्डी मोटरसाइकिल की टंकी पर रखते हुए कहा कि इसमें दो हजार रुपये के नोट है। उसे दो हजार के खुले पैसे चाहिए। धीरज ने रुमाल खोलकर पैसे देखने शुरू किए, इसी दौरान दूसरी तरफ से आए एक युवक ने उसकी जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। धीरज ने नोटों से बंधे रुमाल को खोलकर देखा तो उसमें कागज भरे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed