फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 roadways buses will be run for Surajkund fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेले के लिए चलाई जाएंगी 18 रोडवेज बसें

Thu, 16 Jan 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
18 roadways buses will be run for Surajkund fair
बसों का संचालन सुबह 7:00 से रात 9:00 बजे तक होगा
विज्ञापन


बल्लभगढ़ से मेला परिसर तक का 25 रुपये का होगा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। आगामी 7 से 23 फरवरी तक लगने वाले 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए हरियाणा रोडवेज 18 बसों का संचालन करेगा। बस की सुविधा सुबह 7 से रात के 9 बजे तक मिलेगी। इसके अलावा सरकारी छुट्टी व शनिवार-रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होने पर पांच पांच अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। बसों का संचालन प्रत्येक 30 मिनट और एक घंटे के अनुसार रखा गया है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बीड़ी और सिगरेट और माचिस के साथ दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी। मेले में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।


यहां से मिलेगी बस सेवा

बल्लभगढ़ बस अड्डे से तुगलकाबाद के लिए बस वाया एनआइटी सूरजकुंड
सुबह में 7, 8, 9 व 10 बजे
दोपहर में 12 दोपहर 1:30 बजे
शाम को 3, 4:30, 5:30 व 4:30 बजे



तुगलकाबाद से बल्लभगढ़ बस अड्डा, वाया सूरजकुंड

सुबह-8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे
दोपहर-1:30 बजे
शाम-3, 4:30, 6:30 व रात्रि-7 बजे



बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया एनआइटी

सुबह-7:30, 8:30, 9:30, 10:30
दोपहर-12:30 दोपहर-1, 2:30, 3:30
शाम-4 शाम-7:30



सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया एनआइटी

सुबह में 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे
दोपहर में 1:30 बजे, 2 , 3:30 बजे
शाम-4:30, 5:15 बजे
रात्री-9.00 बजे

रूट : बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया ओल्ड फरीदाबाद बदरपुर
सुबह-7:15, 8:15, 10:45, 11:45

दोपहर-1:45 दोपहर-2:45


रूट : सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद

सुबह-8:45, 9:45

दोपहर-12:15 दोपहर-1:45

शाम-3:15 शाम-4:15



बड़खल मेट्रो स्टेशन से मेले के लिए बस शटल सेवा (मिनी बसें )

सुबह-8, 9, 10, 11 बजे

दोपहर 12,1,2,3 बजे



शाम 4,5 व 6 बजे तक

मेला स्थल सूरजकुंड से बड़खल मेट्रो स्टेशन लिए बस शटल सेवा (मिनी बसें )

सुबह 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे
दोपहर 12:30, 1:30, 2:30, 3:30 बजे
शाम 4:30,5:30 व 6:30 बजे



------------------------
विज्ञापन


25 रुपये में पहुंच जाएंगे मेले

रोडवेज विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, बड़खल मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला परिसर तक जाने के लिए यात्री को 10 रुपये किराए के तौर पर देने होंगे। वहीं बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेला परिसर तक 25 रुपये और बदरपुर से सूरजकुंड मेला परिसर में 20 रुपये देने होंगे। इसके अलावा हैप्पी कॉर्ड वाले यात्री फ्री में सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरीके से पहुंच सकते है मेले में

फरीदाबाद के साथ ही दूसरे जिलों के लोग भी आसानी से मेला परिसर में पहुंच सकते हैं। दिल्ली से लोग तुगलकाबाद तक बस या मेट्रो से आ सकते हैं। यहां से वह ऑटो व बैटरी रिक्शा लेकर 10 मिनट में मेला परिसर तक पहुंच सकते हैं। बैटरी रिक्शा मेट्रो से लेकर मेले तक 20 से 25 रुपये चार्ज करेंगे। गुड़गांव से आने वाले लोग गुड़गांव बस अड्डे से सीधा बस ले सकते हैं या अपने वाहन से गुड़गांव-फरीदाबाद रोड से मेला आ सकते हैं। इसी तरह गाजियाबाद व नोएडा से भी लोग मेट्रो का इस्तेमाल कर तुगलकाबाद होते हुए मेला परिसर पहुंच सकते हैं।

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में जाने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। सभी बसों का संचालन समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। - लेखराज महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed