{"_id":"6227910e46ef2e62785c80bc","slug":"18-property-seals-for-non-payment-of-property-tax-in-nit-area-faridabad-news-noi636279918","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी क्षेत्र में संपत्ति कर न देने पर 18 प्रॉपर्टी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी क्षेत्र में संपत्ति कर न देने पर 18 प्रॉपर्टी सील
विज्ञापन
फरीदाबाद। संपत्ति कर जमा न करने पर नगर निगम ने मंगलवार को एनआईटी क्षेत्र की 18 संपत्तियों को सील कर दिया। इन पर करीब आठ लाख रुपये का कर बकाया है। वहीं, निगम ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की है कि 31 मार्च तक कर में दी जा रही छूट का लाभ उठाएं।
नगर निगम पिछले कई माह से कार्रवाई कर संपत्ति सील कर रहा है। इसमें करीब 900 ऐसे भी संपत्ति मालिक है जो कार्रवाई के बाद भी पैसे जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसी संपत्तियों की निगम द्वारा नीलामी की कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है।
नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी (मुख्यालय) विजय सिंह ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग की ओर से साल 2010-2011 से 2020-2021 तक के संपत्ति कर के बकाया पर ब्याज की एक मुश्त छूट दी जा रही है। 31 मार्च तक लोग बकाया कर भुगतान कर छूट का लाभ लें। देरी से भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की दर से ब्याज पर ब्याज वसूल किया जाएगा। ऐसे में संपत्तिकर दाताओं से अपील की हैं कि बकाया राशि को तत्काल जमा कराए और सरकारी योजना का लाभ उठाए। लोग संपत्ति कर http://online.ulbharyana.gov.in/eforms/property Tax.aspx पर जमा करवाए।