फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 parking will be built in smart city, relief from jam

स्मार्ट सिटी में बनेंगी 18 पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 15 Jun 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
18 parking will be built in smart city, relief from jam
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में पार्किंग की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए 18 जगहों पर पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए नगर निगम और यातायात पुलिस मिलकर जरूरी कदम उठा रहे हैं। योजना के अनुसार सरकारी स्कूलों के ग्राउंड, नगर निगम की जमीन और निजी संपत्तियों का भी उपयोग होगा।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग की गंभीर समस्या है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती हैं। निगम की वैध पार्किंग नहीं बनाई गई है जिस कारण पार्किंग माफिया सड़क पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवा कर पैसे भी वसूलते हैं। यही स्थिति ओल्ड फरीदाबाद में बनी हुई है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के मुख्य द्वार पर वर्षो से रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। लोग भी अपने वाहन कहीं भी खड़ा कर देते हैं। इससे पैदल चलने को भी परेशानी होती है। लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम कदम उठा रहा है। हालांकि यह जमीन अस्थायी रूप से इसमें प्रयोग होगी। इसे लेकर एसीपी यातायात विनोद कुमार और वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लो ने शहर का दौरा कर कुछ जगहों की पहचान की है। इन पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्किंग शुरू हो सकती है। योजना के अनुसार स्कूल बंद होने पर उनके ग्राउंड को वाहन पार्किंग में प्रयोग लाने की योजना है। इससे निगम समेत अन्य विभागों को आय होगी।
विज्ञापन

इन जगहों पर पार्किंग बनाने की योजना
1. दशहरा मैदान: नगर निगम कार्यालय के पीछे दशहरा मैदान में काफी जमीन है। इसे वाहनों को पार्क करने के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। दो एकड़ जमीन है।
2. ईएसआई के पीछे: ईएसआई अस्पताल के पीछे काफी जमीन है। इस पर अवैध रूप से झुग्गियां बसी हुई हैं। इस जमीन से अवैध कब्जे निगम हटवाएगा। एक एकड़ जमीन है।
3. एनएच-1: एनएच एक में त्रिकोना पार्क के पास निगम की जमीन है। यह जमीन पार्किंग के लिए उपयुक्त मिली है। यहां पर भी अतिक्रमण की समस्या है। तीन एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. एनएच-2: यहां पर स्कूल बंद होने के बाद ग्राउंड को पार्किंग के रूप में प्रयोग करने की योजना है। यहां पर दो से तीन एकड़ जमीन है।
5. बूस्टर एनएच-1: एनएच एक के बूस्टर स्टेशन पर भी पार्किंग बनाने की योजना है। यहां पर 60 वाहन पार्क हो सकते हैं। जगह आधा एकड़ उपलब्ध है।
6. प्रेस कॉलोनी: हार्डवेयर चौक के पास करीब दो एकड़ जमीन है। यहां पर आसानी से वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।
7. एनएच-3: एमसीएफ कॉलोनी के पीछे करीब चार एकड़ जमीन है। ऐसे में यहां सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं।
8. बीटीडब्ल्यू: बीपीडब्ल्यू के पास एक निजी व्यक्ति की प्रॉपर्टी है। ऐसे में एग्रीमेंट कर जमीन को वाहन पार्क के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
9. एनएच-3: एनआईटी के पेरिफेरल रोड पर नगर निगम की जमीन है। करीब एक एकड़ जमीन पर पार्किंग का इंतजाम किया जा सकता है।
10. नर्सरी: यहां पर करीब एक एकड़ जमीन है। इसमें कुछ सुधार पर वाहन पार्क के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
11.डीआईसी: डीआईसी सेंटर के पास करीब तीन एकड़ जमीन है। यहां पर अवैध पार्किंग चल रही है।
12. दयानंद कॉलेज: यहां पर करीब आधा एकड़ जमीन उपलब्ध है। बूस्टर व ट्यूबवेल पर खाली जगह को प्रयोग में लाया जाएगा।
13. एनएच-1: राजकीय स्कूल की जमीन को वाहन पार्क के रूप में प्रयोग करने की योजना है।
14. रोड: शहर में कई सड़कें चौड़ी हैं। इसमें पेरिफेरल रोड, सेंट्रल ग्रीन समेत अन्य 120 फीट चौड़ी सड़कों को प्रयोग में लाया जाएगा।
बल्लभगढ़ जोन में
1. दशहरा ग्राउंड: यहां पर करीब दो एकड़ जमीन है।
2. ऑडिटोरियम: नगर निगम का ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है। यहां पर 1.5 एकड़ जमीन है।
3. अग्रवाल कॉलेज: यहां पर भी करीब आधा एकड़ सरकारी जमीन है।
4. तिगांव रोड: नगर निगम की करीब आधा एकड़ जमीन है।
शहर में कई जगहों को वाहन पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। आयुक्त की स्वीकृत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन जगहों पर पार्किंग होने से लोगों को काफी राहत होगी।
-बीएस ढिल्लो, वरिष्ठ वास्तुकार नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed