फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 month old child was murdered in a fight of 50 rupees

50 रुपये के झगड़े में हुई थी 18 माह के बच्चे की हत्या

Mon, 16 Aug 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
18 month old child was murdered in a fight of 50 rupees
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने फरवरी में सेक्टर-58 में हुई 18 माह के बच्चे की हत्या मामले में एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खेड़ी कलां निवासी नरेश के रूप में हुई है। फिलहाल सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में रह रहा था। आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और नशा करने का आदी है।
विज्ञापन

पांच फरवरी 2021 को आरोपी ने एक 18 महीने के मासूम की पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर-58 में शान मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया था कि उसके 18 महीने के लड़के की किसी ने पानी में डुबोकर हत्या कर दी है। उसका शव सोसायटी की छत पर राखी पानी की टंकी में तैरता हुआ मिला। कई महीनों की जांच के बाद 14 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि नशा करने का आदी है। उसके पास कोई रोजगार नहीं है। वह शान मोहम्मद का पड़ोसी है। उसका और शान मोहम्मद का आपस में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा चलता रहता था। वारदात से दो दिन पहले आरोपी ने मृतक बच्चे की 8 वर्षीय बहन से नशे के लिए 50 रुपये छीन लिए थे। इस पर शान मोहम्मद और उसका झगड़ा हो गया था। नरेश ने इस बात को लेकर रंजिश पाल ली। इसी रंजिश के चलते उसने पांच फरवरी की शाम को शान मोहम्मद के 18 महीने के बेटे को अकेले खेलते हुए देखा। मौका देखकर वह बच्चे को अपने फ्लैट की छत पर ले गया और पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया। आरोपी ने पानी की टंकी को तार से बांध दिया ताकि किसी को बच्चे का शव बरामद नही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद माता-पिता अपने बच्चे की लाश को टंकी से बरामद कर लिया। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बच्चे के गले के बांधे धागे और ताबीज बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed