फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वाईएमसीए से बल्लभगढ़ तक 19 नवंबर से सफर होगा आसान

वाईएमसीए से बल्लभगढ़ तक 19 नवंबर से सफर होगा आसान

Thu, 15 Nov 2018 06:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
वाईएमसीए से बल्लभगढ़ तक 19 नवंबर से सफर होगा आसान
वाईएमसीए से बल्लभगढ़ तक 19 से सफर होगा आसान
विज्ञापन


फरीदाबाद। राजमार्ग पर वाईएमसीए चौक स्थित एस्कॉटर्स मुजेसर से बल्लभगढ़ तक का सफर 19 नवंबर से आसान हो जाएगा। इसके साथ ही लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम से रिमोट के जरिए बल्लभगढ़ तक विस्तारित मेट्रो लाइन का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए बल्लभगढ़ के संत सूरदास और राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। स्टेशन पर अधूरे कामों को पूरा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली और अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
6 सितंबर 2015 को दिल्ली-फरीदाबाद के बीच मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से ही बल्लभगढ़ तक मेट्रो विस्तार के लिए काम तेजी से शुरू हो गया था। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने अगस्त 2018 में बल्लभगढ़ तक मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया था। ट्रायल रन में सामने आई खामियों को दूर करने के बाद अब शुक्रवार को मेट्रो के सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक इन दोनों स्टेशनों पर निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे। वहीं जिला प्रशासन भी समारोह की तैयारियों में जोरशोर से जुट गया है। बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बल्लभगढ़ में मेट्रो के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी होंगे। समारोह की व्यवस्था के लिए एसडीएम बल्लभगढ़ राजेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अन्य इंतजाम के लिए हुडा के कार्यकारी अधिकारी अमरदीप जैन और एसडीएम बड़खल अजय चोपड़ा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट और नोएडा जाना होगा आसान
डीएमआरसी ने वायलेट लाइन को कश्मीरी गेट तक शुरू कर दिया है। ऐसे में बल्लभगढ़ मेट्रो शुरू होने के बाद लोग कश्मीरी गेट तक का 46 किलोमीटर लंबा सफर बिना किसी परेशानी का पूरा किया जा सकेगा। बल्लभगढ़ तक मेट्रो का विस्तार हो जाने से बल्लभगढ़ सीधे कश्मीरी गेट से जुड़ जाएगा। वहीं, कालका जी मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज पर ट्रेन बदलकर मेट्रो से जाना भी आसान होगा। इससे बल्लभगढ़ क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। संत सूरदास मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 4 आर, 6, 8, सिही गांव, सेक्टर 3 के लोगों को मेट्रो का लाभ मिलेगा। वहीं, राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से बल्लभगढ़ शहर, सेक्टर 2, आईएमटी, सेक्टर 55, 56, 24, 25 व एनआईटी एरिया के साथ, बल्लभगढ़ के आसपास बनी लगभग 51 कॉलोनियों के लोग मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डल झील और राजा नाहर सिंह से जुड़ी पेंटिंग से सजाए जा रहे स्टेशन
बल्लभगढ़ तक विस्तारित लाइन पर दो स्टेशन बने हैं। इन दोनों स्टेशनों को पेंटिंग से सजाया जा रहा है। संत सूरदास स्टेशन पर कश्मीर से आए चित्रकार जावेद और मोहम्मद यूसुफ ने डल झील और ट्यूलिप गार्डन के चित्र उकेरें हैं। वहीं, राजा नाहर सिंह स्टेशन पर चित्रकार अनुराधा ऋषि की टीम में शामिल मनोज मोहंती, शंभुनाथ गोस्वामी, अशोक बलदोदिया, संजय चक्रवर्ती और राजेंद्र भारती राजा नाहर सिंह व उनके महल की तस्वीरों से स्टेशन को सजाने में जुटे हैं। इसके अलावा ब्रज से लगते बल्लभगढ़ में राधा कृष्ण की गोपियों के साथ भी एक पेंटिंग बनाई गई है।

राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन बनेगा परिवहन हब
राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन को प्रदेश सरकार ने मल्टी मॉडल ट्रांजिट सेंटर (एमएमटीसी) घोषित किया है। यह स्टेशन सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का हब बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने राजा नाहर सिंह स्टेशन के साथ ही हरियाणा रोडवेज का अंतरराज्यीय बस अड्डा है। मेट्रो स्टेशन से मात्र 250 मीटर की दूरी पर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन को रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से दिल्ली और पलवल, होडल, मथुरा, आगरा और दूसरे राज्यों को जाने के लिए ईएमयू शटल के अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर कर सकेंगे।


बल्लभगढ़ से एस्कॉटर्स मुजेसर 20 रुपये में
डीएमआरसी ने राजा नाहर सिंह और संत सूरदास मेट्रो स्टेशनों पर रूट चार्ट और किराए की सूची लगा दी है। राजा नाहर सिंह स्टेशन से संत सूरदास स्टेशन तक कि लिए यात्रियों को 10 रुपये और एस्कॉटर्स मुजेसर तक 20 रुपये का भुगतान करना होगा। रविवार और अन्य छुट्टियों के दिनों में राजा नाहर सिंह स्टेशन से एस्कॉटर्स मुजेसर के किराए में 10 रुपये की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed