{"_id":"5bdf1914bdec2267b36ac1c9","slug":"171541347604-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। दिल्ली एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल औद्योगिक नगरी में रविवार को काला धुआं उगलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में 27 वाहनों के चालान काटे गए जबकि 15 साल से अधिक पुरानी एक डीजल कार जब्त कर ली गई।
प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण सरकार की नजर में आई औद्योगिक नगरी में रविवार को भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त आयुक्त पंकज वर्मा की अगुवाई मेें वाहन जांच अभियान चलाया गया।
बड़खल इलाके में मेट्रो स्टेशन, बड़खल चौक के पास चेकिंग के दौरान 27 वाहन काला धुआं छोड़ते, बिना प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट के ही चलते पाए गए। इन वाहनों का चालान काटा गया जबकि एक कार जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एसीपी ट्रैफिक देवेंद्र सिंह, नगर निगम, एचएसवीपी, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो