{"_id":"5b06ba9f4f1c1b996e8b45f6","slug":"171527167647-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के खजूर की बिक्री धड़ाम, विदेशी फल की खरीदारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के खजूर की बिक्री धड़ाम, विदेशी फल की खरीदारी बढ़ी
Updated Thu, 24 May 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निपाह वायरस का खौफ: केरल के खजूर की बिक्री गिरी, विदेशी फल की खरीदारी बढ़ी
फरीदाबाद। निपाह वायरस का खौफ लोगों के सिर पर चढ़ता ही जा रहा है। चमगादड़ द्वारा आधे खाए गए खजूर से भी निपाह वायरस फैलने की चेतावनी के बाद शहर में केरल के खजूर की बिक्री लगभग धड़ाम हो गई है। रमजान के माह में सबसे ज्यादा खजूर की ही बिक्री होती है, मगर इस खतरनाक वायरस की दहशत के चलते ज्यादातर लोगों ने खुले खजूर की खरीद से परहेज कर लिया है। इसके साथ ही इरान, इराक और दुबई के पैकेट बंद खजूर की बिक्री में इजाफा हुआ है। वायरस का खौफ इस कदर समा गया है कि केरल के केले को लेकर भी लोगों में अफवाह फैली हुई है।
फलों कारोबारी मनीष अरोड़ा ने बताया कि रमजान के दिनों में सबसे ज्यादा खजूर की बिक्री होती है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत से काफी मात्रा में देसी खजूर की खेप एनसीआर में आती है। इसमें केरल का खजूर भी शामिल होता है। इसके अलावा कुछ ब्रांडेड देसी विदेशी कंपनियों के पैकेटबंद खजूर भी बाजार में उपलब्ध हैं। देसी खजूर की कीमत जहां 150 रुपये से 450 रुपये प्रति किलो तक होती है, वहीं ब्रांडेड खजूर 500 से एक हजार रुपये किलो तक बिकता है। इनमें इरान और इराक का खजूर भी शामिल है। सबसे महंगा खजूर दुबई से आता है। इसकी कीमत दो से पांच हजार रुपये किलो तक होती है। मनीष ने बताया कि जब से केरल में निपाह वायरस से मौत का सिलसिला शुरू हुआ है, तभी से केरल के खजूर की बिक्री एकाएक गिर गई है। खुले से ज्यादा अब लोग पैकेट बंद ईरान और इराक के खजूर खरीद रहे हैं।
होटल संचालकों को निर्देश जारी
निपाह वायरस के चलते हरियाणा सरकार के आदेश पर प्रशासन ने सभी होटलों में अलर्ट जारी कर दिया है। होटल और रेस्तरां संचालकों को विशेष सफाई व्यवस्था रखने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटकों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। ऐसे लोगों में बुखार के लक्षण नजर आते ही तत्काल सिविल सर्जन को सूचित किए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
निपाह वायरस जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा सैंपल
दिल्ली-एनसीआर में आईएमए के अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। बीते 21 दिनों में केरल से लौटे या निपाह वायरस के संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए बीके सिविल अस्पताल पूरी तरह तैयार है। सैंपल पुणे स्थित लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। नेशनल वैक्टर बॉर्न डिजिज कंट्रोल प्रोग्राम विभाग प्रभारी डा. गीता पालिया ने बताया कि विभाग ने सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। निपाह वायरस से मिलते जुलते लक्षणों वाले रोगियों की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। संदेह होने पर तुरंत जांच सैंपल पुणे लैब भेजकर पुष्टि की जाएगी।