{"_id":"5b0451c64f1c1bea408b705f","slug":"171527009734-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम आयुक्त ने आउटसोर्सिंग के नौ सहायक सफाई निरीक्षक हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम आयुक्त ने आउटसोर्सिंग के नौ सहायक सफाई निरीक्षक हटाए
Updated Tue, 22 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने आउटसोर्स नौ सहायक सफाई निरीक्षक हटाए
फरीदाबाद। निगम आयुक्त ने इंपीरियल इलेक्ट्रिकल एंड अलाइड सर्विसेज की ओर से लगाए गए नौ सहायक सफाई निरीक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। निगम आयुक्त ने कंपनी प्रबंधन को पत्र लिख कर इन दो कर्मचारियों को नगर निगम रोल से हटाने और उनकी जगह नए कर्मचारी देने के लिए पत्र लिखा है। नए कर्मचारियों की तैनाती के लिए निगम की कमेटी गठित की गई है। कंपनी की ओर से भेजे जाने वाले अभ्यर्थी को कमेटी से साक्षात्कार व अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्त किया जाएगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार से कर्मचारी हित की मांग पर 9 मई से प्रदेश में हड़ताल कर रही है। नगर पालिका सफाई यूनियन के हड़ताल पर होने की वजह से निगम प्रशासन शहर में सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के प्रयास कर रहा है। आरोप है कि नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर सहायक सफाई निरीक्षक पद पर तैनात मेसर्स इंपीरियल इलेक्ट्रिकल एंड अलाइड सर्विसेज के नौ कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं और दूसरे कर्मचारियों को भी काम करने से रोक रहे हैं। उनकी इस हरकत से शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर मौका भी दिया गया लेकिन न तो इन्होंने कोई जवाब दिया और न ही ड्यूटी पर लौटे। इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के असहयोगात्मक रुख से शहर की सफाई व्यवस्था और आम आदमी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। निगम आयुक्त ने मेसर्स इंपीरियल इलेक्ट्रिकल एंड अलाइड सर्विसेज प्रबंधन को पत्र लिख कर हड़ताल में शामिल इन नौ सहायक सफाई निरीक्षकों की सेवाएं नगर निगम से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। निगम आयुक्त मो. शाईन ने बताया हटाए गए कर्मचारियों की जगह दूसरे कर्मचारी रखे जाएंगे। कंपनी की ओर से सुझाए गए व्यक्तियों को नगर निगम की कमेटी द्वारा लिए जाने वाले टेस्ट पास करना होगा, यदि कंपनी अनट्रेंड, अयोग्य या अनर्ह व्यक्ति को भेजेगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह सफाई निरीक्षक हटाए गए
निगम आयुक्त के आदेश पर सहायक सफाई निरीक्षक अजीत सिंह रावत, सुशील कुमार, निर्मल, विशाल, गजराज नागर, नरेंद्र कुमार, नरिंदर कीर, हुकुम सिंह और अनिल कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।