{"_id":"5ae35b484f1c1b61098b6a0e","slug":"171524849480-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितारा होटल के कमरे में संदग्धि परिस्थिति में मृत मिली एनआरआई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितारा होटल के कमरे में संदग्धि परिस्थिति में मृत मिली एनआरआई महिला
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सितारा होटल के कमरे में बाथटब से मिली एनआरआई महिला की लाश
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित पांच सितारा होटल ताज विवांता में एक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव रूम नंबर-631 के बाथ टब में तैरता मिला। दबी जुबान में पुलिस का कहना है कि नींद की गोलियां खाकर महिला ने बाथटब में सुसाइड किया है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होटल ताज विवांता में ऋतु कुमार (42वर्ष) ने 22 अप्रैल को कमरा लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को होटल स्टाफ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ऋतु ने कहा था कि उसे डिस्टर्ब न किया जाए। कोई कॉल भी उसे ट्रांसफर न की जाए। इसी के चलते दिन भर उनके कमरे की तरफ कोई नहीं गया। बृहस्पतिवार रात को ही करीब 9 बजे दिल्ली से उनकी बहनें आईं तो कमरा खोला गया। तब पता चला कि ऋतु की बाथटब में डूबकर मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने कमरे को लॉक कर दिया। शुक्रवार दोपहर को महिला के पति के यहां पहुंचने पर पुलिस ने शव को होटल के कमरे से बाहर निकाला।
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाली ऋतु की बहन अनुराधा ने पुलिस को बताया कि उसकी दो अन्य बहनें और एक भाई भी दिल्ली में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह से कई बार ऋतु को फोन किया गया, मगर उसने मोबाइल नहीं उठाया। तब वह खुद ही होटल आईं थीं।
विज्ञापन
अनुराधा ने बताया कि मार्च 2017 में ऋतु ने अमेरिका के न्यू जर्सी में बिजनेस करने वाले अरुण कुमार से दूसरी शादी की थी। अरुण की यह तीसरी शादी थी। अरुण ने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है, जबकि ऋतु के पास भी ग्रीन कार्ड है। वह न्यू जर्सी में ही एक आईटी कंपनी में एचआर मैनेजर थी। ऋतु की बहन अनुराधा ने बताया कि अगस्त 2017 से ही वह अमेरिका से भारत आ गई थीं और इसके बाद तीनों बहनों और भाइयों के पास अलग-अलग रहती थी। कभी-कभी वह होटल में भी ठहर जाती थी।