फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   घुट-घुटकर जी रहा है भाजपा कार्यकर्ता: उमेश भाटी

घुट-घुटकर जी रहा है भाजपा कार्यकर्ता: उमेश भाटी

Tue, 17 Apr 2018 05:43 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
घुट-घुटकर जी रहा है भाजपा कार्यकर्ता: उमेश भाटी

विज्ञापन
चुनाव में दिखाए सब्जबाग, सत्तासीन होते ही तोड़े सपने
- इनेलो नेता उमेश भाटी ने रैली में पहुंचने वाली भीड़ का आभार जताया

फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता उमेश भाटी ने क्षेत्र में आयोजित इनेलो की विशाल रैली में पहुंचने वाली भीड़ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनसभा में उमड़ी यह भीड़ भाजपा व कांग्रेस के उन सताए हुए लोगों की थी, जिन्हें चुनावों के समय सब्जबाग तो बहुत दिखाए गए, मगर सत्ता पर आसीन होतेे ही सब सपने तोड़ दिए गए।
उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में जनता को सभी सुख सुविधाएं मिल रही थीं। अधिकारी जनता की बात सुनते थे, मगर अब तो केवल अधिकारी मंत्री की ही सुनते हैं। उन्हें विधायकों से भी कोई लेना देना नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता किसी काम का नहीं रह गया है क्योंकि उसकी मेहनत को एक ही जगह पर सिमटा कर बंद कर दिया गया है। कार्यकर्ता मन ही मन खून के आंसू पी रहा है। वह दिन दूर नहीं जब इनेलो में भाजपा का एक बहुत बड़ा जनसमूह शामिल होगा।
विज्ञापन

उमेश भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने किसी भी वादे को इस क्षेत्र की जनता के साथ साझा नहीं किया। न ही इस क्षेत्र का विकास हुआ है और न ही इस क्षेत्र में किसी तरह की कोई योजना लाई गई। इसे क्षेत्र का दुर्भाग्य ही कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि क्षेत्र का सांसद और मंत्री होने के बावजूद यह क्षेत्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उन्होंने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का आभार जताते हुए कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आकर उन्होंने जनता को एक उम्मीद जताई है। ुुु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed