फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   170 new corona cases found in faridabad

जिले में 7932 हुई संक्रमितों की संख्या

Mon, 27 Jul 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
170 new corona cases found in faridabad
फरीदाबाद। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 170 नए मामलों के साथ कुल पीड़ितों की संख्या 7932 पर जा पहुंची है। सोमवार को एक कोरोना पीड़ित की मौत हो गई, जबकि 165 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर 55 निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। संबंधित व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी। इसके बाद जिले में 124 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। नए मरीज सेक्टर 15, महावीर कॉलोनी, पन्हैडा खुर्द, सेक्टर 3, सेक्टर 19, सेक्टर 23, सेक्टर 16, आदर्श नगर, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एसजीएम नगर, एसी नगर, जवाहर कॉलोनी के अलावा ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित रहे।
विज्ञापन

जिले में अब 1591 एक्टिव मामले हैं। इसमें 1106 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। फिलहाल 485 मरीजों को अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। जबकि 56 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से 6 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि फिलहाल रिवकरी रेट 78.3 प्रतिशत बना हुआ है। अब तक कुल 6217 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट 22 दिन बना हुआ है। अभी तक 54 हजार 635 सैंपल लिए हैं, जिनमें अभी 321 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed