{"_id":"686b2eb98074fa32600c6438","slug":"17-year-old-youth-died-in-collision-with-trolley-in-faridabad-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'काल' बनकर आया ट्राला: ढाबे पर जा रहे थे बाप-बेटा, 17 साल के लड़के की गई जान; पिता सड़क से दूर जा गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'काल' बनकर आया ट्राला: ढाबे पर जा रहे थे बाप-बेटा, 17 साल के लड़के की गई जान; पिता सड़क से दूर जा गिरे
Mon, 07 Jul 2025 07:53 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 07 Jul 2025 07:53 AM IST
सार
दिल्ली से सटे फरीदाबाद इलाके में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक 17 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के गांव सुनपेड़ में एक 17 साल के लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है। लड़का अपने पिता के साथ ढाबे पर जा रहा था। जैसे ही वह सुनपेड़ के मोड पर पहुंचा तभी गांव साहूपुरा की ओर से आ रहे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्राला की टक्कर से इस हादसे में पिता सड़क से दूर जा गिरे। वहीं बेटा ट्रॉला के नीचे आ गया। उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी पर रखवा दिया है।
विज्ञापन