{"_id":"69f4f7dc8902baa3630dc98a","slug":"164-students-selected-in-the-foundation-examination-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68919-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बुनियाद परीक्षा में 164 छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बुनियाद परीक्षा में 164 छात्रों का चयन
विज्ञापन
तीन मई को होगी काउंसिलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। इसमें जिले से 164 छात्रों का चयन हुआ है, जिसमें 81 लड़कियां और 83 लड़के हैं। परीक्षा में जिले से 226 छात्रों ने भाग लिया था। चयनित छात्रों की तीन मई को सेक्टर-28 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग के दौरान छात्रों को आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की पासिंग मार्कशीट, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट ,परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
मिशन बुनियाद योजना के तहत 9वीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विकल्प संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए बेसिक कोचिंग दी जाती है, जिससे वे शुरुआती स्तर से ही अपनी तैयारी मजबूत कर सकें इसके लिए विद्यार्थियों को टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि ऑफलाइन कक्षाओं के लिए केंद्रों पर टीवी सेट की व्यवस्था की गई है।
बुनियाद परीक्षा में 62 छात्र प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। तीन मई को चयनित और प्रतीक्षा सूची वाले सभी छात्रों की काउंसिलिंग होगी, जहां उनको योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।-श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ