फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   163 corona infected, 2 dies

कोरोना के 163 नए मामले, दो लोगों की मौत

Thu, 01 Oct 2020 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
163 corona infected, 2 dies
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 163 नए मरीजों की पहचान की। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 980 हो गई है। बृहस्पतिवार को 246 संक्रमित कोरोना को मात देने में सफल हुए। इसी दौरान दो संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-31 निवासी 66 वर्षीय और सेक्टर 29 निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना के कारण हुई। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 221 तक पहुंच गया है। जिले में कुल 18 हजार 639 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में मरीजों का रिकवरी रेट 93.3 प्रतिशत बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय जिले में 1120 एक्टिव मामले हैं। इसमें से 772 होम आइसोलेशन में हैं, शेष 348 अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती 39 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से 7 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना की सैंपलिंग का आंकड़ा दो लाख से पार पहुंच गया है। अभी तक कुल 2 लाख 1 हजार 489 सैंपल लिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को 1708 नए सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल 378 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed