फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सब जूनियर बैडमिंटन में चैंपियनशिप में सोनीपत बना विजेता

सब जूनियर बैडमिंटन में चैंपियनशिप में सोनीपत बना विजेता

Sun, 04 Nov 2018 05:32 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
सब जूनियर बैडमिंटन में चैंपियनशिप में सोनीपत बना विजेता

विज्ञापन
सब जूनियर बैडमिंटन में चैंपियनशिप में सोनीपत बना विजेता

फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय हरियाणा राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप रविवार को समापन हुआ। इस निर्णायक मुकाबलों में सोनीपत विजेता रहा। सोनीपत के खिलाड़ियों ने अंडर-13,15 युगल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद की जिया रावत ने अंडर-13 के एकल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए फरीदाबाद जिला बैटमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने बताया कि बालकों के युगल अंडर-13 व 15 आयुवर्ग के निर्णायक मुकाबले में सोनीपत के गगन-मयंक राणा ने खिताब हासिल किया। अंडर-13 के एकल मुकाबले में ओद्योगिक नगरी की जिया रावत ने रोहतक की उन्नति हुड्डा को मात देकर खिताब पर कब्जा किया। अंडर-15 वर्ग में पंचकूला की देविका सिहाग ने पंचकूला की रिद्धि कौर को हरा कर जीत हासिल की। बालकों के अंडर-13 वर्ग में सोनीपत के मयंक राणा ने रोहतक के अंकित को हराया। बालिकाओं के युगल में रोहतक की पलक अरोड़ा-उन्नति हुड्डा की जोड़ी ने सोनीपत की खुशी-कोमल की जोड़ी को हराया। अंडर-15 के युगल में हिसार की आफरीन विनय कुमार-मुस्कान सांगवान ने पंचकूला की देविका सिहाग-रिद्धि कौर की जोड़ी को खिताबी मुकाबले में विजयी रही। प्रतियोगिता में इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में खेले गए। बालकों के अंडर-15 के पहले सेमीफाइनल में पानीपत के राघव ने कैथल के सचिन कौशिक को, जबकि दूसरे मुकाबले में हिसार के अंश ने रोहतक के यश ओहलियान को हराया। बालिकाओं के पहले सेमीफाइनल एकल मुकाबले में पंचकूला की देविका सिहाग ने रोहतक की उन्नति हुड्डा और दूसरे सेमीफाइनल में पंचकूला की रिद्धी कौर ने हिसार शिक्षा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed