{"_id":"5b9d457b867a557eb1675b55","slug":"161537033595-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन इंटरलॉकिंग के चलते छह ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन इंटरलॉकिंग के चलते छह ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज छह ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद
फरीदाबाद। नई दिल्ली से कोसीकलां के बीच चलने वाली छह ट्रेनों का परिचालन रविवार को बंद रहेगा। रेलवे ने इसका कारण पलवल-मथुरा सेक्शन के रूंधी व शोलाका रेलवे स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग को बताया है। रविवार को ये ट्रेनें पलवल स्टेशन तक ही चलेंगी। साथ ही सुबह 8.50 बजे कोसीकलां से आने वाली 64901 कोसीकलां गाजियाबाद शटल पलवल स्टेशन से गाजियाबाद के लिए चलेगी। इसलिए दैनिक यात्री अपनी ट्रेन का टाइम टेबल देखकर घर से निकलें। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रूंधी-शोलाका स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा सके। बड़े पैमाने पर काम चलने के कारण नई दिल्ली से पलवल होते हुए कोसीकलां जाने वाली छह ट्रेनों का परिचालन पलवल स्टेशन तक किया गया है। पलवल स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को ट्रेनें कोसीकलां नहीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि 64074 नई दिल्ली कोसीकलां, 64901 कोसीकलां गाजियाबाद, 64902 गाजियाबाद कोसीकलां 64073कोसीकलां नई दिल्ली, 64570 निजामुद्दीन कोसीकलां, 64569 कोसीकलां निजामुद्दीन पलवल तक ही चलेंगी। ब्यूरो