{"_id":"5b8439d942c792466408cf12","slug":"161535392217-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी को सेहतमंद बनाने में कारगर हैं पेड़: सुधा चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी को सेहतमंद बनाने में कारगर हैं पेड़: सुधा चौधरी
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी को सेहतमंद बनाने में कारगर हैं पेड़: सुधा चौधरी
फरीदाबाद। ‘जीवनदायनी वायु ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है। पेड़-पौधे ही बारिश कराने में मददगार होते हैं। इसलिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। साथ ही उनका पालन कर उन्हें पेड़ बनाना चाहिए। स्मार्ट सिटी को स्मार्ट और सेहतमंद बनाने पेड़ काफी कारगर साबित होंगे।’ यह कहना है डिप्टी लेबर कमिश्नर सुधा चौधरी का। सुधा चौधरी सीकरी हाइवे स्थित विक्टोरा ऑटो प्लांट में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस मौके पर विक्टोरा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एचएस बांगा, अजय सोमवंशी ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। एचएस बांगा बताया की बदलते सामाजिक परिवेश में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। इस मौके पर हरीश शर्मा, दरोगा कैलाश चंद भड़ाना, सरपंच अनिल चोकर सहित कई लोगों ने भी पौधरोपण किया। ब्यूरो