{"_id":"5b82a4d342c7924648030d5f","slug":"161535288531-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लम बस्ती में रक्षाबंधन मनाने पहुंचे उद्योग मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लम बस्ती में रक्षाबंधन मनाने पहुंचे उद्योग मंत्री
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
डीसी फोटो
सर्वधर्म की महिलाओं ने बांधीं उद्योग मंत्री को राखी
-उद्योग मंत्री ने दो हजार महिलाओं को बांटी साड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सभी धर्म की महिलाओं ने जिस तरह राखी बांध कर अपनापन दिखाया है वो साबित करता है कि 4 साल में महिलाएं भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से खुश हैं। झुग्गी बस्तियों में विकास कार्य करवाना हमेशा ही मेरी प्राथमिकता रही है। यह कहना था कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल का जो रविवार को शहर की स्लम मिलार्ड कॉलोनी में पहुंचे थे।
इस मौके पर विभिन्न धर्मों की महिलाओं ने गोयल को राखी बांधीं। रक्षाबंधन के मौके पर गोयल ने 2000 महिलाओं को साड़ी का तोहफा दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्लम बस्ती की बहनों को वचन दिया है कि उनके विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे।
विपुल गोयल ने कहा कि पूर्व सरकारों में कोई नेता झुग्गी बस्तियों में चुनाव के बाद झांकता तक नहीं था, लेकिन भाजपा सरकार ने जितना सेक्टरों और गांव में विकास कराया है, उतना ही विकास झुग्गी बस्तियों में कराया है। इस अवसर पर पार्षद सुमन भारती, विजय शर्मा, धर्मपाल, विष्णु गुप्ता, इंदिरा, सुंदर, सीमा भारद्वाज, श्यामवीर, गोपाल शर्मा, पम्मी, बिजेंद्र कुमार, भगवत आदि मौजूद रहे।